फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girls school toilets mandatory

बालिका विद्यालय में शौचालय अनिवार्य

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girls school toilets mandatory
पब्लिक टाॅयलेट पर लगा पुलिस चाैकी का बाेर्ड
 जिले के सभी बालिका विद्यालय एवं सह शिक्षा वाले स्कूलों में अब शौचालय अनिवार्यरूप से होंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पैरा लीगल वालेंटियर्स को जिले में शौचालय विहीन बालिका और सह शिक्षा विद्यालयों के सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वालेंटियर्स अपनी सर्वे रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से हाईकोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर की गई एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले, जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने बालिका विद्यालयों में शौचालय नहीं होने की समीक्षा कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश भर के बालिका तथा सह शिक्षा वाले विद्यालयों में शौचालयों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा है। विद्यालयों के शौचालय में हवा, पानी, सफाई और सुरक्षा की अनिवार्यता की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से  विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिले से यह रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जाएगी। राज्य प्राधिकरण सर्वे रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजेगा। दिसंबर माह में याचिका पर अंतिम सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
देहात के कालेजों में नहीं हैं शौचालय
मैनपुरी। देहात के कई वित्त विहीन कालेजों में शौचालय नहीं हैं। जहां शौचालय बने भी हैं, वहां भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इस स्थिति में बालिकाओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मान्यता देते समय ही देखें शौचालय
मैनपुरी। पूर्व प्रधानाचार्य ऊषा टिंगल का कहना है कि बालिका और सह शिक्षा वाले विद्यालयों को मान्यता देते समय ही शौचालय की अनिवार्यता देखी जानी चाहिए। एक ओर सरकार शौचालय निर्माण पर जोर दे रही है दूसरी ओर देहात के कई कालेजों में शौचालय नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बालिकाओं को निश्चित रुप से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed