फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girl suffering from fever dies after treatment at a medical store.

Mainpuri News: बुखार पीड़ित बालिका की मेडिकल स्टोर पर उपचार के बाद मौत

Tue, 14 Jul 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girl suffering from fever dies after treatment at a medical store.
फोटो 41 मृतक श्रृष्टि
मैनपुरी। कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर उपचार के बाद बालिका की मौत का मामला सामने आया है। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बालिका की मौत पर परिजन ने मेडिकल स्टोर पर हंगामा किया। जानकारी पर सीएमओ ने औषधि निरीक्षक के साथ जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच टीम ने दुकान को सील कर दिया है। हालांकि परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ढकरई निवासी अरविंद कुमार की छह वर्षीय पुत्री सृष्टि को दो दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार की शाम हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर घिरोर के राहुल मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। परिजन का आरोप है कि संचालक ने रात नौ बजे के करीब दुकान में भर्ती कर बालिका को उपचार दिया। बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो संचालक ने फिरोजाबाद भेज दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर दुकान पर पहुंचे और गलत उपचार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच संचालक दुकान बंद करके भाग गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के समझाने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। बिना पोस्टमार्टम कराए ही मंगलवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता को दे दी। जानकारी होते ही सीएमओ ने झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार और औषधि निरीक्षण दीपक कुमार को मौके पर भेजा। नोडल अधिकारी टीम के साथ घिरोर पहुंचे। यहां मेडिकल स्टोर को सील कर नोटिस थमा दिया। बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करने पर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अवैध रूप से चल रहीं सात दुकानें सील, एक को नोटिस
घिरोर। क्षेत्र में बिना अवैध रूप से बिना पंजीकरण के संचालित होने वाले क्लीनिक और पैथोलाॅजी पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार सिंह कस्बा पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्तफा डेंटल क्लीनिक, मुकेश चंद्र, संतोष कुमार, पूजा एक्सरे सेंटर, खान क्लीनिक, यासीन क्लीनिक और गांव बिघरई में सुरजीत पैथोलाॅजी के संचालकों से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे। नोडल अधिकारी को संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर नोडल अधिकारी ने सभी दुकानों को सील कर दिया एक अन्य सुमित क्लीनिक के संचालक को नोटिस देकर पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed