फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   girl eloped with her lover after taking cash and jewellery kept in house In Mainpuri

Mainpuri: प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती, मां के जेवर सहित घर का लेंटर डलवाने को रखे पैसे भी ले गई

Sat, 12 Aug 2023 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

मैनपुरी में युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखे मां के जेवर सहित घर का लेंटर डलवाने को रखे पैसे भी ले गई। पिता की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
girl eloped with her lover after taking cash and jewellery kept in house In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। वह पिता के मान के साथ ही घर का सामान भी साथ ले गई। मजदूर पिता ने बताया कि लेंटर डलवाने के लिए रखे रुपये आदि लेकर गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 22 जुलाई को अभिषेक उर्फ सोनू के साथ चली गई। पुत्री की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बेटी खुद तो गई ही घर का लेंटर पड़वाने के लिए रखे हुए 1.50 लाख रुपये भी निकाल कर ले गई। वह सोने की झुमकी, अंगूठी, पायल आदि भी साथ ले गई है। अभी तक आरोपी का ताऊ बेटी को वापस लाने को लेकर गुमराह करता रहा। लेकिन बेटी को कोई पता नहीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed