{"_id":"6a5913b39c60da1be003b7d2","slug":"generators-running-only-on-paper-hospital-in-darkness-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-162966-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कागजों पर दाैड़ रहे जनरेटर, अस्पताल अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कागजों पर दाैड़ रहे जनरेटर, अस्पताल अंधेरे में
विज्ञापन
फोटो 4 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हाथ के पंखे से हवा करता मरीज। संवाद
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में उच्च क्षमता के तीन जनरेटर लगे होने के बाद भी व्यवस्था अंधेरे में है। बिजली जाने पर यहां जनरेटर नहीं चलाए जा रहे, जिससे भीषण गर्मी और उमस में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर बिजली जाने पर डाॅक्टरों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। नर्सों को अंधेरे में ही इंजेक्शन लगाना पड़ा। यहां तक कि इमरजेंसी में गर्मी से बेहाल मरीज हाथ के पंखे से हवा करते नजर आए।
पिछले कुछ दिनों से ओवरलोडिंग की समस्या के चलते इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में जिला अस्पताल फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रहती है लेकिन अस्पताल में जनरेटर नहीं चलाया जा रहा। भीषण गर्मी में जनरेटर न चलाए जाने के कारण इमरजेंसी, इंडोर वार्ड, ओपीडी आदि के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार इसकी शिकायत मरीजों और तीमारदारों ने अधिकारियों से की लेकिन किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान इमरजेंसी और इंडोर में मरीजों को परेशान देखा गया।
विज्ञापन
अस्पताल में बिजली कटने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उच्च क्षमता के तीन जनरेटर स्थापित हैं। इसके साथ ही उन पर कर्मचारी भी नियुक्त हैं लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय से जनरेटर का संचालन नहीं किया जाता है जबकि हर महीने हजारों के डीजल का बिल पास हो रहा है।