फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ganga water, Bel leaves, and faith... Mainpuri immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan.

Mainpuri News: गंगाजल, बेलपत्र और आस्था... सावन के पहले सोमवार को शिवमय हुई मैनपुरी

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga water, Bel leaves, and faith... Mainpuri immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan.
फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
मैनपुरी। सावन मास के पहले सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों के कपाट खुलते ही ''''हर-हर महादेव'''' और ''''बम-बम भोले'''' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हाथों में जल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। यही वजह रही कि पहले सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाया। इसके साथ ही बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर, श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर, कचहरी रोड स्थित शिव मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम स्थित शिव मंदिर, श्री कोतवालेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में भी विशेष पूजन और जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मध्यरात्रि करीब दो बजे श्रद्धालुओं ने भगवान भीमसेन महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। दूर-दराज से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने गंगाजल अर्पित कर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चांदेश्वर महादेव मंदिर में लगी लंबी कतार
प्राचीन चांदेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए खड़े रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
----
दूर-दराज से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त
सावन के पहले सोमवार को फर्रुखाबाद, कासगंज के सोरों जी और कन्नौज के शृंगी रामपुर सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु गंगाजल लेकर मैनपुरी पहुंचे। कांवड़ियों ने मंदिरों में पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्री भीमसेन मंदिर में बच्चों और युवाओं की टोली कांवड़ लेकर पहुंची और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
----
सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
सोमवार को मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रमुख शिव मंदिरों और उनके आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते रहे। एसपी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
------
शाम तक हुए 8000 से ज्यादा अभिषेक
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मंदिरों पर भक्तों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह तड़के से ही भक्तों का आवागमन शुरु हो गया। दोपहर 15 बजे तक करीब 6000 भक्तों ने अभिषेक किया और शाम होते-होते ये संख्या 8000 के पार पहुंच गई।

-----
कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया था। ऐसे में फर्रुखाबाद रोड पर भारी वाहनों को रोक कर रखा गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर रात्रि को पुलिस ने डायवर्जन समाप्त होने के बाद वाहनों को रवाना किया।

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 32 श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed