फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   gaanvon ka vikaas karaen panch, dhan kee kamee nahin hogee - mulaayam

गांवों का विकास कराएं पंच, धन की कमी नहीं होगी - मुलायम

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
gaanvon ka vikaas karaen panch, dhan kee kamee nahin hogee - mulaayam
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का ने कहा कि  चुनौती देना घमंड की निशानी है। इसलिए हम किसी को चुनौती नहीं देते। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चर्चा, पर्चा और खर्चा का मंत्र देते कहा कि चर्चा मतलब जमीनी समस्याओं पर चर्चा करो, पर्चा का अर्थ पार्टी के कार्यों व नीतियों का प्रचार करो और खर्चा का मतलब बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराओ। तभी आगामी चुनावों में हमारी फिर से बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन


वह श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में आयोजित पंच सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी गांवों में बसती है और इसमें किसानों का बहुमत है। पंच गांव के विकास पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए सरकार के पास काफी धन है। यदि कहीं धन की कमी आड़े आती हैं तो विधायक और सांसदों को बताएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में अन्य पार्टियों के नेताओं को बचा कर रखा जाता है और उन्हें ऐसी सीटों से लड़ाया जाता हैं, जहां वह आसानी से जीत जाए। लेकिन सपा में बड़े नेताओं को फंसाया जाता है। अभी तक वह खुद चार बार गुंडों के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। पुराने समय के बड़े-बड़े डकैत उन्हें जानते थे। इसके बाद भी हमारी सरकार में ही बीहड़ को डकैतों से मुक्त किया गया। यह सरकार की अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई का ही नतीजा है कि आज बीहड़ डकैतों से मुक्त है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आलोचक तो वास्तव में शुभचिंतक होते हैं और आलोचना से कमी सुधारने का मौका मिलता है। यदि कमी नहीं है तो भी चुप रहें। आलोचना शक्तिमान की होती है दबे कुचलों की  कोई आलोचना नहीं करता। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। इसका सबूत मैनपुरी जिला है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में भोगांव विधानसभा से मिली हार का दर्द भी बयां किया। कहा कि यह पार्टी के लिए शर्मनाक है। केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तो पहले ही गांवों में शौचालय बनवा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार नया क्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed