{"_id":"57c6d7dc4f1c1b386e2caff5","slug":"from-city-to-countryside-got-only-perturbations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक मिलीं सिर्फ अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक मिलीं सिर्फ अव्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर आगरा मंडल चंद्रकांत को निरीक्षण के दौरान देहात से लेकर शहर तक हर ओर अव्यवस्थाएं और विकास कार्यों में लापरवाही का आलम दिखा। नाराज कमिश्नर ने कई विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अगले निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही। चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार शाम कमिश्नर ने डाक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम रकरा का निरीक्षण किया। वहां पता चला कि कई महिलाओं को वृद्धा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिला रहा जबकि वह पात्र हैं। संपर्क मार्ग का बुरा हाल है। विद्यालय परिसर में पानी भरा मिला। शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। विद्युत पोल लगे हैं परंतु तार नहीं खींचे गए हैं। एक परिवार में 10 सदस्य हैं परंतु खाद्य सुरक्षा के तहत मात्र एक व्यक्ति को पांच किग्रा राशन उपलब्ध हो रहा है। वर्ष 2015-16 के लोहिया ग्राम रकरा की यह दशा देख नाराज आयुक्त ने मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण अशोक तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, अवर अभियंता विद्युत के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी का संचालन न होने पर अधिशासी अभियंता नहर गोपाल जी का, ग्राम रकरा में विद्युतीकरण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर सहायक अभियंता विद्युत मेवाराम गौतम का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश दिए।
मंडलायुक्त को गांव में कई स्थानों पर सीसी रोड की गुणवत्ता खराब मिली। ग्राम के उप स्वास्थ्य केंद्र में भी व्यवस्थाओं का अभाव दिखा। ग्रामीणों ने पशुओं का टीकाकरण न होने, एएनएम के न आने, 239 बच्चों पर मात्र दो शिक्षक तैनात होने आदि की शिकायत की। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।