{"_id":"63b85f7cbe19464cbf3f8ce5","slug":"friendship-on-facebook-and-called-by-promising-marriage-and-looted-jewelry-and-cash-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम करने से पहले सावधान! फेसबुक पर दोस्ती, प्यार, फिर इकरार, गहने व नकदी लेकर बुलाया, बंधक बनाकर लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम करने से पहले सावधान! फेसबुक पर दोस्ती, प्यार, फिर इकरार, गहने व नकदी लेकर बुलाया, बंधक बनाकर लूट लिया
Sat, 07 Jan 2023 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:24 PM IST
सार
मैनपुरी में फेसबुक पर बनी प्रेमिका से लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर बुलाया। इके बाद उसके गहने व नकदी लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : Istock
विस्तार
मैनपुरी में फेसबुक पर हुई दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। इसके बाद किशोरी घर से नकदी और जेवर लेकर युवक के पास चली गई। वहां उसने बंधक बनाकर जेवर, नकदी छीन ली। किसी तरह घर लौटी किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आपबीती बताई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसे अपना नाम देवेंद्र बताया। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो यह प्यार में बदल गया। इसके बाद इकरार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
युवक ने शादी करने का वादा किया। इसके बाद बीती तीन जनवरी को किशोरी को मां के गहने व नकदी लेकर बुलाया। युवक की बातों में आकर किशोरी उसके साथ बाइक पर सावर हो चली। वह अपने साथ घर से जेवर और नकदी भी लाई थी। इसके बाद युवक ने किशोरी को बंधक बनाकर जेवर और नकदी छीन ली। किशोरी ने किसी तरह वहां के प्रधान से मदद मांगी। प्रधान ने उसके परिजनों को फोन करके सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर किशोरी के भाई, भाभी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी को मुक्त कराया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने एक कागज पर 20 जनवरी को शादी करने के लिए हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। इसके बाद वह भाई व भाभी के साथ घर आ सकी। गुरुवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि आरोपी ने उसे मोबाइल पर हुई बातचीत को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।