फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fraud in the name of providing housing people themselves caught the fraud

Mainpuri: आवास दिलाने के नाम पर ठगी...लोगों ने खुदी ही दबोच लिया ठग, डायरी में दर्ज मिली वसूली गई रकम

Fri, 11 Jul 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

गरीबों के आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को लोगों ने दबोच लिया। उसके पास से एक डायरी भी मिली, जिस पर दर्ज है कि उसने किस-किस से कितनी रकम ली है। 
 

विज्ञापन
Fraud in the name of providing housing people themselves caught the fraud
आरोपी की डायरी को देखते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल नगर पंचायत के वार्ड बालाजी नगर में आवास दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दर्जनों लोग युवक को पकड़ कर चेयरमैन के कार्यालय पर ले गए। जहां पर युवक ने लोगों से ठगी करने की बात कबूली। चेयरमैन प्रतिनिधि ने जिले के उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन





एक ओर सरकार जहां गरीबों  को प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) चलाकर लोगों को सस्ते आवास दे रही है। वहीं शातिर युवक  गरीब भोली भाली जनता से ठगी कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह एक युवक नगर के बालाजी नगर में एक युवक आवास दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। सैकड़ों लोग ठगी करने वाले युवक को चेयरमैन शशि गुप्ता के कार्यालय पर ले गए। जहां चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी उद्दैतपुर अवई थाना कोतवाली मैनपुरी बताया।
विज्ञापन


 युवक के पास से आवास भरने के फॉर्म, दर्जनों आधार कार्ड और डायरी मिली है। डायरी में नगर पंचायत के वार्ड निवहरा, मढामई, अन्य वार्ड और मैनपुरी नगर पालिका के वार्ड के लोगों के नाम दर्ज है। लोगों से साथ ही कितने-कितने रुपए लिए गए हैं वह रुपए भी दर्ज हैं।  युवक करीब डेढ़ साल से ठगी करता आ रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने जिले के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed