फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four teachers of Mainpuri were honored in Lucknow

Mainpuri: चार शिक्षकों का लखनऊ में हुआ सम्मान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सहयोग का मिला इनाम

Sun, 29 Oct 2023 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

मैनपुरी के चार शिक्षकों का लखनऊ में सम्मान हुआ। इन्हें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सहयोग का इनाम मिला है। 

विज्ञापन
Four teachers of Mainpuri were honored in Lucknow
लखनऊ में सम्मान प्राप्त करते जनपद के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को हुए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैनपुरी के चार शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किए गए हैं। शिक्षकों को यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए दिया गया। शिक्षाधिकारियों ने भी शिक्षकों की इस सफलता के लिए बधाई दी है। 

विज्ञापन


रविवार को रानी लक्ष्मी बाई कॉलेज सेक्टर 14, इंद्रा नगर लखनऊ में शासन द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैनपुरी के नोहिली विद्यालय के शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह , नवादा से भुवनेश प्रताप, सुखखनपुर से आलोक रतन को सम्मान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नोडल शिक्षक के रूप में जनपद के शिक्षक देवेश अवस्थी का सम्मान किया गया। शिक्षकों को यह सम्मान प्राचार्य डाइट लखनऊ अजय कुमार सिंह , डॉ. मनोज वाष्णेय आदि ने प्रदान किया। 75 जिलों में मैनपुरी के नाहीली विद्यालय ने टॉप 25 में 12 बच्चों के चयन के साथ स्थान बनाया।

यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न

कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर से 12 बच्चे , कम्पोजिट विद्यालय नवादा जागीर से छह बच्चे और पूर्व माध्यमिक विद्यायल सुलखनलुर सुल्तानगंज से छह बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed