{"_id":"6984dc67c54b958fae0ef5ac","slug":"four-policemen-including-the-swat-team-in-charge-were-suspended-and-four-were-removed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153553-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वाट टीम प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, चार को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वाट टीम प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, चार को हटाया
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में टिंडौली रेलवे फाटक खोलने के विवाद में एक फरवरी की रात गेट मैन को पीटने और पिस्टल से धमकाने के मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कड़ी कार्रवाई की है। स्वाट प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। टीम के चार अन्य कर्मियों को हटा दिया गया है। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दन्नाहार थाने में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी गेट मैन अवध किशोर टिंडौली रेलवे क्रासिंग 29 पर तैनात थे। एक फरवरी की देर रात कार सवार पांच लोगों ने जबरदस्ती रेलवे फाटक खोलने को कहा, लेकिन मना करने पर गेट मैन की पिटाई की गई। पिस्टल लगाकर धमकाया गया था। सिग्नल न मिल पाने की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस काफी देर तक रुकी रही थी। मामले में गेट मैन की तहरीर पर पांच अज्ञात कार सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना का सीसीटीवी वायरल होने के बाद सामने आया कि गेट मैन को पीटने वाले मैनपुरी एसओजी टीम के लोग थे।
मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जांच कराई। जांच के बाद बुधवार देर रात कार्रवाई के आदेश जारी किए। टीम प्रभारी जितेंद्र चंदेल, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी मोहन चाहर, प्रदीप सोलंकी को निलंबित कर दिया है, टीम में मुख्य आरक्षी महेश चंद्र, आजाद, प्रथम और रजत को हटा दिया गया है। एसपी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
जांच के बाद चार कर्मियों को निलंबित किया गया है, वहीं चार अन्य को हटा दिया गया है। मामले में विभागीय जांच के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी