फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four captive guards used to talk about mobile phones

मोबाइल से मुंसाद की बात कराते थे चार बंदी रक्षक

Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four captive guards used to talk about mobile phones
मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल शिफ्ट किया - फोटो : अमर उजाला
शार्प शूटर मुंसाद को जिला जेल में मोबाइल से लेकर अन्य तमाम सुविधाएं दिलाने के मामले में चार बंदी रक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं। लालच के चलते उसकी हर मांग पूरी करने का जिम्मा चिन्हित बंदी रक्षकों ने ही लिया था। अभी तक की जांच में जो सामने आया है उसके अनुसार जेल में सब कुछ सामान्य नहीं है।
विज्ञापन


जेल से भागे शार्प शूटर शामली निवासी मुंसाद, अल्मोड़ा निवासी डाक्टर राजेंद्र, फिरोजाबाद निवासी योगेश, जालौन निवासी सुनील को तलाशने में जुटी पुलिस के साथ ही उनके भागने के संबंध में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। प्रशासन की जांच में जेलर सहित 14 बंदी रक्षक दोषी पाए जा चुके हैं। उन पर शातिरों को जेल से भगाने का षड्यंत्र रचने का भी आरोप है। जेल विभाग द्वारा अलग से जांच कराई जा रही है। कई स्तर पर चल रही जांच में बंदी रक्षकों, जेल कर्मियों के साथ ही कुछ बंदियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई तरह की अव्यवस्थाओं की जानकारी जांच टीमों को मिल रही हैं। सूत्रों की मानें तो जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जेल में रहने के दौरान मुंसाद की मोबाइल से उसके चहेतों से बात कराने के मामले में चार बंदी रक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं। जांच टीमें इन बंदी रक्षकों की गतिविधियों पर भी निगाह लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार जेल विभाग ने इन बंदी रक्षकों के मोबाइल की काल डिटेल मांगी है। वहीं उनकी हर गतिविधि पर खुफियाकर्मी भी निगाह लगाए हैं। शातिरों के जेल से भागने के बाद बंदी रक्षक एक-दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं। जबकि जेल में बंदियों पर पहरा बढ़ा दिया गया है। जेल में बाहर से पहुंचाई जाने वाली सुविधाएं रोक दी गई हैं। जेल से दीवानी पेशी पर लाए जाने वाले बंदियों को भी सुरक्षा और एहतियात के बीच कोर्ट से वापस लाया जा रहा है।
   
मुंसाद पर मिला था मोबाइल
मैनपुरी (ब्यूरो)। जिला कारागार से भागने वाले शूटर मुंसाद पर जनवरी में मोबाइल पकड़ा गया था। जेल सूत्र बताते हैं कि वह किसी से काफी देर से बात कर रहा था। इस दौरान उसे पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की गई थी। जेल सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों तक तो उस पर विशेष निगरानी रखी गई। बाद में वह फिर फोन पर बात करने लगा था। मुंसाद और डाक्टर राजेंद्र अक्सर साथ-साथ ही रहते थे। वह भी फोन पर बातें करता रहता था।


जीवा को मिलती हैं विशेष सुविधाएं
जिला कारागार से कुछ समय पूर्व ही छूटकर आए एक बंदी की मानें तो शातिर जीवा को जेल में विशेष सुविधाएं मिलती हैं। बच्चों की बैरक में एक ओर नाबालिग बंदी रहते हैं। वहीं एक में वह अकेला रहता है। उसे वहां फोन, विशेष खान आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed