फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fog increased the melting; children arrived at schools shivering.

Mainpuri News: कोहरे ने बढ़ाई गलन स्कूलों में ठिठुरते पहुंचे बच्चे

Tue, 16 Dec 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fog increased the melting; children arrived at schools shivering.
फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : सांकेतिक
मैनपुरी। कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जिले की सड़कों के साथ ही नेशनल हाईवे पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के कारण बढ़ी गलन के चलते स्कूलों में बच्चों को ठिठुरते हुए जाते देखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तक अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 10 बजे तक लोगों को धूप तक नहीं दिखाई दी। कोहरे के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोग गलन भरी सर्दी महसूस कर रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह सात बजे तक घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखा गया। शाम पांच बजते ही फिर से घने कोहरे ने वातावरण को घेर लिया। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से कोहरा कम होने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण आलू और सरसों की फसल पर संकट भी बढ़ रहा है। ये फसलें प्रभावित हो होंगी। वहीं किसान गेहूं की फसल के लिए कोहरे का अच्छा मान रहे हैं।
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति भी प्रभावित
कोहरे के चलते कई क्षेत्रों में पेड़ बिजली की लाइन के संपर्क में आ गए इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कुचेला फीडर क्षेत्र के रठेरा, ककरारा, नगला जसरथ, कुड़ाहार सहित करीब 10 गांव में रात 11 बजे से प्रभावित बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे शुरू की जा सकी। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालिंदी का बढ़ा इतजार, 7.30 घंटे की देरी से पहुंची

मैनपुरी। घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। इससे यात्रियों का इंतजार बढ़ गया है। कालिंदी एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हैं। मंगलवार को भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 7.30 घंटे की देरी से मैनपुरी जंक्शन पहुंची।
भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 मंगलवार को अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे के स्थान पर 11:22 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर बंद प्रतीक्षालय और अलाव के इंतजाम न होने के कारण यात्रियों और उनके रिश्तेदारों को खुले में प्लेटफार्म पर ही इंतजार करना पड़ा।
वहीं प्रयागराज से भिवानी जाने वाली ट्रेन संख्या 14117 निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर 1:30 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। इसके अलावा टूंडला-शिकोहाबाद पैसेंजर अपने निर्धारित समय सुबह 7:50 बजे के स्थान पर 9:42 बजे स्टेशन पहुंची। कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर सुबह 9:30 बजे के स्थान पर 9:51 पर मैनपुरी स्टेशन पहुंची, लेकिन सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन को 1 घंटा 42 मिनट स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा।




फर्रुखाबाद जाने के लिए सुबह चार बजे से स्टेशन पर बैठा हूं, लेकिन कालिंदी एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण ठंड में परेशानी हुई। स्टेशन पर बैठने और सर्दी से राहत के कोई इंतजाम नहीं हैं। - रामाश्रम, यात्री


कानपुर जाने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस का इंतजार पिछले छह घंटे से कर रहा हूं। ठंड के मौसम में एक तरह ट्रेनें लेट हो रही हैं। वहीं, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को नजरअंदाज किया जा रहा है। - आकाश, यात्री

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 8 मंगलवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed