झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत: नाले चोक होने से सड़कों और घरों में भरा पानी, कारोबार भी रहा प्रभावित
मैनपुरी में झमाझम बारिश ने एक तरफ गर्मी से राहत दी। दूसरी तरफ नाले चोक होने से सड़कों और घरों में पानी भर गया। बारिश के कारण कारोबार भी प्रभावित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिन भर होती रही। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं शहरों और कस्बों में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। नाले चोक होने से सरकारी भवनों के साथ-साथ सड़कों और घरों में पानी भर गया। पूरे दिन बारिश होने के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल सके। कारोबार भी प्रभावित रहा।
इन इलाकों में जलभराव
शहर में आगरा रोड, बाईपास रोड, स्टेशन रोड, करहल रोड, बजाजा बाजार, कचहरी रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा होने से दोपहिया के साथ ही चार पहिया वाहन सवारों को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर, चांदेश्वर रोड, नगला रते, राजीवगांधी नगर, रामलीला मैदान, पंजाबी कॉलोनी, मोहल्ला शिवलाल, यादव नगर आदि में कई जगह घरों तक में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब
बारिश के चलते घरों में कैद रहे लोग
मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही इसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। कार्यालय जाने वाले लोग भीगते हुए कार्यालय पहुंचे। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा नजर आया। शहर से गांव आने वाले लोगों को वाहन नहीं मिल सके। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी में देखा गया। । लोगों का कहना था कि यदि नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई होती तो शायद ये आफत नहीं आती।
यह भी पढ़ेंः- हैरतअंगेज कारनामा: कुत्ते के काटने से मासूम ने तोड़ा दम, पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर ने लिखा पानी में डूबी बच्ची
कई जगह हुआ जलभराव
शहर में नाला सफाई न होने के कारण कई जगह जलभराव हुआ। लोगों के विरोध से बचने और जलभराव की समस्या से निजात देन के लिए चेयरमैन संगीता गुप्ता के प्रतिनिधि आलोक गुप्ता नगर पालिका की टीम लेकर मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच जगह-जगह चौक हुए नालों को खुलवाने के लिए पहुंचे।
मंडी में जलभराव के कारण भीगी मूंगफली और मक्का
झमाझम बारिश के चलते नवीन गल्ला मंडी में भी आफत देखी गई। कई किसानों की मक्का और मूूंगफली मंडी में खुले में पड़ी हुई थी। बारिश के बाद मंडी परिसर में भी पानी भर गया। पानी भरने के कारण मक्का और मूंगफली भीग गईं। मंडी में इतना पानी भरा हुआ था कि पॉलिथीन डालकर झांकी गई मक्का और मूंगफली नीचे से पानी भरने के कारण पानी में बहते हुए देखे गए। मंडी परिसर में हुए जलभराव से किसान परेशान देखे गए।यह भी पढ़ेंः- Agra : सिपाही की हत्या के मामले में UP पुलिस ने घर में घुसकर की कार्रवाई, राजस्थान में माफिया की संपत्ति जब्त