फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   five people were injured in which bus full of baraatis collided with divider and overturned In Mainpuri

Mainpuri: डिवाइडर से टकराकर पलटी बारातियों से भरी बस, पांच लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 22 Feb 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में उस समय चीख पुकार मच गई, जब बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
five people were injured in which bus full of baraatis collided with divider and overturned In Mainpuri
डिवाइडर से टकराकर पलटी बारातियों से भरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन

 
मामला औंछा थाना क्षेत्र के नाहिल नगरिया गांव का है। गांव निवासी भानु प्रताप की बरात बुधवार को बेवर थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव जानी थी। देर शाम करीब 40 से अधिक बाराती लेकर एक मिनी बस कुशलपुर गांव के लिए निकली। रास्ते में डिवाइडर से टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। 

विज्ञापन

क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया गया 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारातियों को बस बाहर निकाला। चोटिल हुए हरिभान सिंह, सुमित कुमार, राधिका सहित पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में सभी को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया। सड़क से किनारे खड़ी कराकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed