फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   five member team has been formed to identify fake lawyers in Mainpuri

Mainpuri News: फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को करते गुमराह

Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

मैनपुरी में फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए टीम बनाई गई है। फर्जी वकील वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को गुमराह करने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
five member team has been formed to identify fake lawyers in Mainpuri
Mainpuri News: फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के तहत दीवानी में फर्जी तरीके से वकालत करने वालों को चिह्नित किया जाए। फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बिना पंजीकरण के कई लोग वकीलों की ड्रेस पहनकर वकालत कर रहे हैं। वकीलों की ड्रेस पहनकर वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनकी सूची मांगी है। बैठक में फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाने का निर्णय लिया गया। टीम में अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह यादव, सचिव सुजीत कुमार शर्मा, पवन मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी, हरदीप सिंह यादव को शामिल किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि चिह्नित किए गए लोगों की सूची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में भेजी जाएगी। बार काउंसिल के निर्देश के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, वैभव चतुर्वेदी, अनिल दुबे, रचना सिंह, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed