{"_id":"64a022e43c4462bba804b9b3","slug":"five-member-team-has-been-formed-to-identify-fake-lawyers-in-mainpuri-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को करते गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को करते गुमराह
Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
सार
मैनपुरी में फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए टीम बनाई गई है। फर्जी वकील वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को गुमराह करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Mainpuri News: फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के तहत दीवानी में फर्जी तरीके से वकालत करने वालों को चिह्नित किया जाए। फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बिना पंजीकरण के कई लोग वकीलों की ड्रेस पहनकर वकालत कर रहे हैं। वकीलों की ड्रेस पहनकर वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनकी सूची मांगी है। बैठक में फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाने का निर्णय लिया गया। टीम में अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह यादव, सचिव सुजीत कुमार शर्मा, पवन मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी, हरदीप सिंह यादव को शामिल किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
सचिव सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि चिह्नित किए गए लोगों की सूची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में भेजी जाएगी। बार काउंसिल के निर्देश के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, वैभव चतुर्वेदी, अनिल दुबे, रचना सिंह, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।