फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five days before the nomination by lawyers

पहले दिन पांच वकीलों ने किए नामांकन

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Five days before the nomination by lawyers
पहले दिन पांच वकीलों ने किए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया में नामांकन के पहले दिन पांच वकीलों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। जबकि 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने के लिए वकील नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए एसोसिएशन के सभाकक्ष में नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन जमा कराए गए। चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, आनंद कुमार यादव, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान, चरन सिंह यादव ने चुनावी प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन चुनाव लड़ने के लिए 12 वकीलों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र कुमार सिंह यादव, सचिव पद के लिए आलोक चौहान के अलावा सदस्य कार्यकारिणी के लिए तीन नामांकन पत्र जमा किए गए। इस बार नामांकन फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि से वकीलों ने कम नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव अधिकारियों का मानना है कि फीस वृद्धि से नामांकन पत्रों की बिक्री में कमी आई है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्रों की बिक्री तथा जमा करने वालों की संख्या बड़ेगी। सायं चार बजे तक ही नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। शनिवार को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed