{"_id":"57f299ad4f1c1b923226fac9","slug":"fire-truck-and-stood-at-the-highway-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लगी आग, हाईवे पर ठहरा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लगी आग, हाईवे पर ठहरा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सोमवार तड़के बृजभूमि कोल्ड स्टोरेज के समीप पानीपत से कानपुर जा रहे एक ट्रक की वायरिंग में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि हाईवे पर तीन घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं सूचना पर पहुंची छह दमकलों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बतातेे हैं कि प्रदीप पुत्र रामफल निवासी बलागांव करनाल हरियाणा अपने ट्रक में पानीपत से प्लास्टिक का दाना लादकर कानपुर जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बृजभूमि कोल्ड स्टोरेज के नजदीक सोमवार तड़के चार बजे के लगभग पहुंचा तभी उसके ट्रक की वायरिंग में धुआं उठा और आग लग गई। वह गाड़ी से बाहर कूद गया। उसने 100 नंबर पर आग लगने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मयफोर्स के पहुंच गए। भीषण आग देख उन्होंने फायर स्टेशन को सूचना दी। वहीं वाहनों को रुकवा दिया। 15 मिनट बाद बेवर और मैनपुरी से दमकल की छह गाड़ियां पहुंच गईं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक पूरा ट्रक जल चुका था। साथ ही दाना भी जल गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बंद कराई बिजली
बिछवां। जीटी रोड पर जहां ट्रक में आग लगी थी। वहीं से विद्युत की हाईटेंशन की लाइन भी जीटी रोड को पार कर रही थी। थानाध्यक्ष ने पहुंचते ही जब ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को देखा तो विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज पहुंच आपूर्ति बंद करा दी। थोड़ी देर में आग की लपटों से बिजली के तार पिघलकर जमीन पर गिर गए यदि सप्लाई बंद नहीं कराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
तीन घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक
बिछवां। ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। दमकल के आग पर काबू पाने के बाद तीन घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।