{"_id":"ddc8587dc7722306eee37ab497a9e901","slug":"fire-in-the-room-of-raping-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी के कमरे में लगी आग
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को क्लीनिक पर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं झोलाछाप के कमरे में अचानक आग लग गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया।
किशनी में माइनर के किनारे पश्चिम बंगाल प्रांत के नादिया जिला के ग्राम रानागढ़ निवासी तारक विश्वास क्लीनिक का संचालन करता है। गुरुवार को क्लीनिक पर दवा लेने आई एक महिला ने तारक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लोगों ने एक मकान में छिपे तारक की जमकर मारपीट की थी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर तारक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। उधर तारक के मकान में शुक्रवार को दोपहर तारक के कमरे में आग लग गई। लोगों ने धुंआ उठते देख जानकारी दमकल और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और दमकल के कर्मचारी पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग किसी ने लगाई है या शार्ट सर्किट से लगी है। यह पुलिस जांच कर रही है। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना था कि आग लगने से कुछ समय पहले ही थाने से दो होमगार्ड तारक के कपड़े लेने उसके कमरे में आए थे। होमगार्ड के जाने आधा घंटे बाद कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।
30एमएनपी 23सी:कमरे में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी और भीड़