{"_id":"653531e1dd30f9b8b207c1d7","slug":"fine-of-fifteen-thousand-imposed-on-six-farmers-who-burnt-stubble-in-mainpuri-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश
Sun, 22 Oct 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 08:01 PM IST
सार
मैनुपरी में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। किसानों को पराली न जलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनुपरी में धान की पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं न कहीं पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कृषि विभाग के कर्मचारी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी के चलते कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पराली जलाने के छह मामले चिह्नित किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
इसमें गांगसी के नगला मुकुट में रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सोवरन सिंह और नवीन कुमार ने अपने खेतों में पराली जलाई। वहीं गांव कुबेरपुर निवासी प्रागसिंह और नगला बलसिंह निवासी बृजेश कुमार ने भी पराली खेत में जला दी। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी 2500-2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। कुल 15 हजार रुपये जुर्माना वसूूल किया गया। साथ ही किसानों को दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ेंः- स्टाफ नर्स की मौत का मामला: पिता बोले- मोबाइल मिला री-सेट, महिलाकर्मी को लेकर था विवाद; पुलिस सुन नहीं रही
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार पराली न जलाने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने किसानों से पराली का अन्य विधियों से निस्तारण करने के लिए कहा है।