फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Festival No Entry of heavy vehicles

त्योहार पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Festival No Entry of heavy vehicles
नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपावली और धनतेरस पर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमडे़गी। अधिकारियों ने त्योहार को लेकर योजना तैयार की है। शाम पांच बजे से नो एंट्री में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस की खरीदारी को लेकर नगर के बाजार में रौनक के साथ ही खरीदारों की भीड़ पहुंचती है। ऐसे में चार पहिया वाहनों के चलते यातायात व्यवस्था को संभालना मुश्किल होता है। इस बार नई यातायात व्यवस्था के साथ ही त्योहार पर बाजार में प्रवेश मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई है। शाम पांच बजते ही नो एंट्री जोन में कोई भी चार पहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्रिश्चियन तिराहा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ रंगरुट भी तैनात किए गए हैं, जो त्यौहार पर वाहनों को बाजार में प्रवेश से रोकने का काम करेंगे। करहल चौराहा, आगरा रोड चौकी, घंटाघर स्थित नो एंट्री जोन पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए त्यौहार तक उक्त निर्देशों पर सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


त्योहार पर जनता की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। भारी और चार पहिया वाहनों पर निर्धारित समय से पूर्व बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्य पाल सिंह, एएसपी
                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed