फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Faults Rise; Power Cuts Compound the Trouble

Mainpuri News: बढ़ गए फॉल्ट, कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 14 Apr 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 14 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Faults Rise; Power Cuts Compound the Trouble
फोटो 29 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली मरम्मत करते अधिकारी और कर्मी। स्रोत निगम - फोटो : samvad
मैनपुरी। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। विद्युत लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा। सोमवार को शहरी क्षेत्र के देवी रोड, करहल रोड, ज्योंती रोड, पावर हाउस आदि क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी में परेशान हो गए।सोमवार को सुबह शहरी क्षेत्र के करहल रोड फीडर पर फॉल्ट होने से कई घरों की आपूर्ति बंद हो गई। कर्मियों ने आनन-फानन में आपूर्ति को सुचारू कराया। लेकिन फिर भी मरम्मत कार्य में दो से तीन घंटे का समय लग गया। सिविल लाइन फीडर क्षेत्र में एलटी बॉक्स में खराबी आने से फीडर से पोषित मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई।वहीं, देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी मैन सप्लाई में खराबी आने से लोगों को परेशान होना पड़ा। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी बिजली कर्मी फॉल्ट खोज नहीं सके। इससे उपकेंद्र से पोषित आश्रम रोड, मोहल्ला कटरा, मिश्राना, चौथियाना, कचहरी रोड, मंडी धर्मदास, राजा का बाग सहित कई मोहल्लों की आपूर्ति शाम तक सुचारू नहीं हो सकी थी।पावर हाउस और ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार को फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से लोग गर्मी से परेशान हो गए। शाम को लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed