Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   father shot and killed his minor daughter In Mainpuri

यूपी: नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को लाश भी न मिली; पिता ने इसलिए रंगे खून से हाथ

Sat, 14 Nov 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Nov 2026 09:02 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। पिता ने नाबालिग बेटी को गोली मारकर माैत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को भी जला दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
father shot and killed his minor daughter In Mainpuri
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नादऊ में नाबालिग बेटी के गांव के रहने वाले एक युवक से बात करने से गुस्साए पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर शव को जला दिया। पुलिस की जांच में हत्या का राज खुला और उप निरीक्षक ने पिता सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/mainpuri/video-after-shooting-dead-the-minor-daughter-the-body-was-burnt-2026-11-14
विज्ञापन


उप निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गांव नादऊ में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने और हत्या की चर्चा हो रही थी। इस पर बीट सिपाही से जांच कराई गई तो पता चला कि 17 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे भुवनेश उर्फ शीटू अपनी 15 वर्ष की पुत्री पलक की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसी दिन शाम को उसके शव को भी जला दिया है। कुछ साथियों के साथ हत्या को छिपाने के लिए शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए हैं गांव में चर्चा शुरू हुई तो वह दिवाली से पहले ही पशु आदि बेचकर कहीं चला गया है। घटना के संबंध में गांव के राहुल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उस दिन अपने घर के पास ही बैठा था, तभी छोटू दौड़ता आया और बोला कि पलक गिरकर घायल हो गई है। उसे अस्पताल लेकर जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश उर्फ शीटू के घर पहुंचा तो वहां कुछ महिला-पुरुष पहले से खड़े थे। शीटू की बेटी जमीन पर पड़ी थी और बहुत सारा खून बह रहा था। तब शीटू के साथ गाड़ी से लड़की को लेकर सैफई जाने लगे। करहल से आगे शीटू ने किसी से फोन पर कहा कि यदि गोली लगी हो तो सैफई में एडमिट होने में दिक्कत नहीं होगी। तो दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि एडमिट होने में दिक्कत नहीं पुलिस को सूचना दी जाएगी। तब भुवनेश ने गाड़ी लौटाकर वापस चलने को कहा था। शीटू ने गांव पहुंचने के बाद बेटी के शव को जला दिया। उसे बाद में पता चला कि शीटू ने बेटी की गोली मारकर हत्या की है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed