फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Father made his two year old son drink pesticide and threw him from roof death

UP: पिता ने कीटनाशक पिलाकर दो साल के बेटे को छत से फेंका... मौत, फिर चाकू लेकर बैठा, तंबाकू मंगवाने पर उतरा

Fri, 15 Aug 2025 11:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Aug 2025 11:57 AM IST
सार

बच्चे की मौत के बाद राजबहादुर छत पर ही चाकू लेकर बैठा रहा और किसी को भी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। ग्रामीणों ने उसे लालच देकर नीचे उतारने की कोशिश की। उन्होंने उसे 50 रुपये का तंबाकू मंगाकर खिलाने का वादा किया।

विज्ञापन
Father made his two year old son drink pesticide and threw him from roof death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार दोपहर दो साल के बेटे ललित को कीटनाशक पिलाया, फिर छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था और वह बेटे को अपना नहीं मानता था। पुलिस ने आरोपी राजबहादुर को हिरासत में ले लिया है। मामले में देर रात तक केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन

गांव चिटौआ निवासी राजबहादुर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी यमुनावती से झगड़ रहा था। पत्नी डरकर घर के बाहर आकर बैठ गई और कपड़े धोने लगी। राजबहादुर ने अंदर से गेट बंद कर लिया और छत पर चढ़ गया। वहां उसका छोटा बेटा ललित खेल रहा था। राजबहादुर ने उसे पकड़ लिया और छत से फेंकने की धमकी देने लगा। उसने छत पर रखा कीटनाशक बच्चे को पिला दिया और उसे छत से नीचे फेंक दिया। सीसी सड़क पर गिरते ही बच्चे की गर्दन टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर चाकू लेकर बैठ गया, 50 रुपये की तंबाकू मंगवाने पर उतरा
बच्चे की मौत के बाद राजबहादुर छत पर ही चाकू लेकर बैठा रहा और किसी को भी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। ग्रामीणों ने उसे लालच देकर नीचे उतारने की कोशिश की। उन्होंने उसे 50 रुपये का तंबाकू मंगाकर खिलाने का वादा किया। उधर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करने की बात कहते हुए वापस लौटने का नाटक किया। इस पर राजबहादुर गेट खोलकर नीचे आ गया। तभी ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed