फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fatah activists in the full vigor to 2017

2017 को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Fri, 02 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 02 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fatah activists in the full vigor to 2017
कार्यकर्ता प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
2017 केे चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए समाजवादी नेताओं ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नुमाइश पंडाल में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। सभी बूथ प्रभारियों से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने और जीत दिलाने के काम में जुटने की बात कही। परिसर का पंडाल समर्थकों से खचाखच नजर आया।
विज्ञापन


पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार का कार्यकाल अब खत्म होने को है ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियों में 2017 विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को नुमाइश परिसर स्थित पंडाल में सदर विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सदर विधायक राजकुमार यादव ने सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए जिले में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि बूथ स्तर पर जनता से सीधा संवाद और क्षेत्र में कराए गए विकास का आंकलन कर प्रभारी जनता से सपा सरकार को चुनने की बात कहे। सभी बूथ प्रभारी नए वोटर या ऐसे लोग जो चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं होते उनसे मिलकर अपना अमूल्य मत का प्रयोग करने का विश्वास जगाए। चुनाव प्रभारी नरेश उत्तम ने कहा कि जिले में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। जो इससे पूर्व की सरकारें जनता को कभी नहीं दे सकी हैं। बिल्लू यादव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, भोगांव विधायक आलोक शाक्य, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, सुमन दिवाकर, नृप चौधरी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चंद्रशेखर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में करीब सात हजार सपाइयों की भीड़ परिसर में जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed