{"_id":"58d2b4074f1c1b425c1a37e9","slug":"fast-speed-tourist-bus-crushes-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने महिला को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने महिला को कुचला, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे फूल तोड़ रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं परिवारीजनों ने एक घंटा तक शव को वहां से उठने नहीं दिया। समझाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला डालगंज निवासी शशि दीक्षित (45) पत्नी आलोक रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए गई थीं। वह आगरा रोड पर सड़क किनारे फूल तोड़ रही थीं। तभी आगरा की ओर से तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस का चालक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे फूल तोड़ रही शशि को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने के काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम घिरोर, सीओ कुरावली भी पहुंच गए। मृतका के परिवारीजनों ने करीब एक घंटा तक शव को घटनास्थल से उठने नहीं दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बड़ा हो सकता था हादसा
आगरा रोड पर जिस स्थान पर हादसा हुआ है। उससे कुछ कदम की दूरी पर ही हाईटेंशन लाइन का पोल लगा हुआ है। अगर बस पोल से टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था।