फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers protested against the assault on a youth in the tehsil.

Mainpuri News: तहसील में युवक के साथ मारपीट पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the assault on a youth in the tehsil.
करहल। जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने गये युवक के साथ लेखपाल द्वारा की गयी कथित मारपीट के मामले बुधवार को किसान नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी लेखपालों पर कार्रवाई की मांग की। नगला जाहर पृथ्वीपुर निवासी संजय कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपना जाति, निवास प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसे स्थानीय लेखपाल ने आठ दिन तैयार नहीं किया। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद लेखपाल ने रिपोर्ट लगाई। मंगलवार को वह तहसील गया तो कंप्यूटर कक्ष में बैठे व्यक्ति ने उससे 1000 रुपये रिश्वत मांगी, जब पूछा किस बात के रुपये दें इस पर उसके पास बैठे लेखपाल उसे पकड़कर एक कमरे में ले गए। यहां उसके साथ मारपीट की गई। पूर्व विधायक अनिल यादव ने उसकी जान बचाई। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना पर बैठ गए। धरने पर बैठे किसान नेता लालू यादव, गणेश राजपूत, उदयवीर सिह, नवनीत यादव ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed