फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmer's paddy was not purchased, the portal was returned saying it was closed.

Mainpuri News: किसान का नहीं खरीदा धान, पोर्टल बंद कह लौटाया

Thu, 15 Jan 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's paddy was not purchased, the portal was returned saying it was closed.
मैनपुरी। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान क्रय के आदेश शासन से दिए गए हैं। इसके बाद भी जिले के खरीद केंद्रों पर एक किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र से किसान को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि पोर्टल बंद हो चुका है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज धान खरीद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड बरनाहल क्षेत्र के गांव निटावली निवासी किसान रविंद्र सिंह पुत्र रामसनेही लाल ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में बताया है कि उसने 5 नवंबर को धान बिक्री के लिए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। उसकी पंजीकरण आईडी-1480174411 है। पत्र में कहा है कि उसे क्रय विक्रय केंद्र करहल के प्रभारी विजय सिंह ने गुमराह कर आज-कल कह कर टाल दिया और खरीद नहीं की।
विज्ञापन

जब वह मैनपुरी मंडी स्थित खरीद केंद्र पर 13 जनवरी को पहुंचा तो उससे कहा गया कि 30 दिसंबर को ही पोर्टल बंद हो चुका है अब उसका धान नहीं खरीदा जा सकता। पीड़ित ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा कि जब धान खरीद की अंतिम तिथि 31 जनवरी है तो पोर्टल पहले कैसे बंद कर दिया गया। मांग की कि उसके धान की खरीद कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





30 दिसंबर से ही पोर्टल को बंद कर दिया गया है। जिले में खरीद का लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। पोर्टल को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि पोर्टल खुल गया तो खरीद कर ली जाएगी। पोर्टल नहीं खुलता है तो खरीद करना संभव नहीं है। - राकेश त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed