{"_id":"8e6fe3105063e934f9ebdab9082ca145","slug":"farmers-adopt-new-farm-management-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन कृषि प्रबंधन अपनाएं किसान: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन कृषि प्रबंधन अपनाएं किसान: सांसद
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में खरीफ किसान मेला और कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसान मेले का शुभारंभ सांसद तेज प्रताप ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि खाद्यान्न आवश्यकता की प्रतिपूत समिति भूमि से केवल वैज्ञानिक कृषि एवं नवीन कृषि प्रबंधन से ही संभव है। किसान अच्छी पैदावार के लिए मृदा का परीक्षण अवश्य कराएं।
मंगलवार को आयोजित किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद सांसद ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि खरीफ की अच्छी पैदावार के लिए क्षेत्रफल बढ़ाया जाए। गांव के आसपास जो ग्रामसभा की भूमि खाली पड़ी है उसे कृषि योग्य बनाने के लिए पट्टे आवंटित किए जाएं। जो ऊसर भूमि खेती योग्य नहीं है उसको खेती योग्य बनाकर क्षेत्रफल बढ़ाया जा सकता है। किसान अधिक पैदावार लेने के लिए नवीनतम कृषि तकनीकि और संतुनित उर्वरक का प्रयोग करें।
उपायुक्त श्रम रोजगार राकेश रंजन ने कहा कि रबी की फसल बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुई है। अब किसान खरीफ की फसल पर पूरा ध्यान दें। कृषि गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में बीज और खाद उपलब्ध है। किसान ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर शंकर सिंह ने कहा कि कहा कि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अधिक उपज ले सकते हैं। सम्मेलन को विधायक ब्रजेश कठेरिया, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाक्टर अतर सिंह, डाक्टर सुभाष चंद्रा, डाक्टर जितेंद्र सिंह, डाक्टर शौकत अली, डाक्टर रामदीन यादव, डाक्टर विकास रंजन, डाक्टर तेज प्रताप सिंह, डाक्टर प्रणवीर सिंह, डाक्टर ओमकार यादव, उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि ने संबोधित कर कृषि उपयोगी जानकारी दी। मेले में विभिन्न स्टाल लगाए गए थे।