{"_id":"69af0d4be6f5daf41b0fc78e","slug":"farmer-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155342-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 09 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में सात मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल हुए जनपद इटावा के रहने वाले किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा कीरतपुर चौकी क्षेत्र में ऑटो पलटने की वजह से हुआ था। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जनपद इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव धनवार निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि वह पति जगराम सिंह के साथ सात मार्च की शाम ऑटो में बैठकर मैनपुरी एक शादी समारोह में जा रही थीं। कीरतपुर चौकी के पास पीछे से आ रही की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गया। हादसे में वह, पति जगराम सिंह और नाती अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पति को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में पीजीआई सैफई रेफर किया गया था, वहां इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।