{"_id":"64ae8e4caf41a340b3098baa","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-in-mainpuri-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बिजली के खंभे में आ रहे करंट से किसान की मौत, घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बिजली के खंभे में आ रहे करंट से किसान की मौत, घर में मची चीख-पुकार
Wed, 12 Jul 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
मैनपुरी में बिजली के खंभे में आ रहे करंट से किसान की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
करंट लगने से किसान की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह खेत पर काम करने के दौरान एक किसान को बिजली के खंभे के खेंच में आ रहा करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के डुंडवा गांव की है। गांव निवासी किसान सुरेश चंद्र (52) बुधवार की सुबह खेत पर धान की पौध भरने के लिए गए थे। काम करने के दौरान पास ही लगे बिजली के खंभे में लगी खेंच में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सुरेश को अचेत पड़ा देख परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। किसान को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।