फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fajilpur Ptara eight children in the village met Atikuposhit

गांव फाजिलपुर पतारा में आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Fajilpur Ptara eight children in the village met Atikuposhit
मैनपुरी। डीएम चंद्रपाल सिंह ने गांव फाजिलपुर पतारा का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ बच्चे अतिकुपोषित मिले। उन्होंने बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए समय से उचित आहार उपलब्ध कराने के साथ ही माह में दो बार वजन कराने के निर्देश दिए। कुपोषण से ग्रस्त बच्चों के परिवारीजनों को सौ रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय लाने वाली आशा, एएनएम को दो सौ रुपये दिए जाएंगे। अति कुपोषित बच्चों को जिला चिकित्सालय समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 से लाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर पतारा में भ्रमण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर गांव के बच्चों की स्थिति जानी। ग्राम फाजिलपुर में आठ बच्चे अतिकुपोषित मिले। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को माह में दो बार बच्चों का वजन कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय फाजिलपुर में तैनात सहायक अध्यापक अमर नाथ को पठन-पाठन कार्य में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी। स्कूल की कक्षा पांच के छात्रों को गणित का एक भी पाठ नहीं पढ़ाया गया। प्राथमिक विद्यालय में 40 छात्र पंजीकृत है। इसमें से 27 छात्र मौके पर उपस्थित मिले। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्राथमिक विद्यालय दुंदपुर के सहायक अध्यापक जगेश चौहान काफी समय से विद्यालय से नदारत रहते हैं। इस पर उन्होंने मामले की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कराने के आदेश दिये। इस दौरान उप जिलाधिकारी करहल विजय प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी करहल, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक 30 को होगी
मैनपुरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि कुपोषण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गतिशीलता व गुणवत्ता लाने एवं राज्य पोषण मिशन की गतिविधियों को जिला स्तर पर सुचारु रूप से चलाने के लिए जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में 30 सितंबर को अपराह्न चार बजे विकास भवन के अंबेडकर सभागार में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed