{"_id":"6b0c93d631a6db90860d6372","slug":"examinees-grappling-with-english-and-mathematics-questions-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-171949-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 राजकीय इंटर कॉलेज पर परीक्षा की निगरानी करते प्रधानाचार्य व अन्य। स्रोत विभाग
- फोटो : samvad
Link Copied
मैनपुरी। विद्याज्ञान विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 जिले के दो केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई। दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति अधिक रही। 445 छात्राएं और 233 छात्र परीक्षा छोड़ गए। परीक्षा में पहुंचे छात्र-छात्राओंं ने बताया कि अंग्रेजी और गणित के प्रश्न कठिन रहे। प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक बालिका वर्ग की परीक्षा कराई गई। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पंजीकृत 405 छात्राओं में से 123 उपस्थित हुईं जबकि 282 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 319 छात्राओं में से 156 उपस्थित हुईं जबकि 163 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में दोपहर अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक बालक वर्ग की परीक्षा कराई गई। राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 229 छात्रों में से 98 उपस्थित हुए जबकि 131 अनुपस्थित रहे।श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पंजीकृत 196 में से मात्र 94 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 102 ने परीक्षा छोड़ दी। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक प्रशिक्षण पुष्पेंद्र सिंह, रावेंद्र शर्मा आदि ने परीक्षा की निगरानी की। श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पर परीक्षा प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु यादव और राजकीय इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।