फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Even in yoga will octave Makar Sankranti

सम सप्तक योग में होगी मकर संक्रांति

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Even in yoga will octave Makar Sankranti
मैनपुरी। सूर्य के मकर राशि पर संक्रमण करने का दिन मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति को 83 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। मकर संक्रांति पर मकर राशि के सूर्य के साथ शुक्र, बुध का योग बन रहा है। जिसे सम सप्तक योग कहा जाता है। इसे विशेष फलदायी बताया जा रहा है। स्नान, दान-पुण्य का पर्व इस बार 14 को नहीं 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी और तिल के पदार्थ खाने और दान का महात्म्य है। मान्यता है कि नदियों में स्नान और तीर्थ स्थलों पर दर्शन अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित जागेश्वर दयाल पांडेय बताते हैं कि 83 साल बाद मकर संक्रांति पर सम सप्तक योग बन रहा है। मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य के साथ शुक्र, बुध का योग बन रहा है जो विशेष फलदायी है। मकर संक्रांति के दिन भगवान शंकर के सामने हाथों मेें काले तिल और गंगाजल लेकर संकल्प करें और अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।
विज्ञापन

पंडित राजकुमार मिश्रा ने बताया कि  मकर संक्रांति सूर्य का पर्व है। 14 जनवरी को शाम 7:29 बजे से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। जबकि सूर्य इससे पूर्व ही अस्त हो जाएगा। ऐसे में 15 जनवरी को सूर्योदय के साथ स्नान-दान आदि किया जाना शुभ होगा। तिल खाना और दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीत रोग निवारण के लिए तिल उपयोगी
वैद्य संजीव मिश्र का कहना है कि तिल के सेवन, तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल का उबटन लगाने, तिल-गुड़ के लड्डू खाने और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी एवं तिल-गुड़ खाने और दान करने की सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed