फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "Environmentally safe life safe '

‘पर्यावरण सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
"Environmentally safe life safe '
किशनी। राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत करने वाले हीरालाल यादव ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के नेतृत्व में 12 से अधिक पौधे कालेज प्रांगण में रोपे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हीरालाल यादव ने कहा कि पर्यावरण यदि सुरक्षित होगा तो हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ योजना की प्रेरणा से वह लगभग ढाई लाख पौधों का रोपण करा चुके हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने बुंदेलखंड से की है। वह भारत जोड़ो यात्रा के तहत साइकिल से चार देशों का भ्रमण कर चुके हैं। इसमें थाइलैंड, कंबोडिया शामिल हैं। इसी यात्रा के तहत वह मैनपुरी से फर्रुखाबाद की रवाना हो गए। प्रबंधक उमाशंकर यादव ने हीरालाल यादव के नेतृत्व में कालेज प्रांगण में 12 से अधिक पौधों का रोपण किया। इसके बाद वह जिला फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर चेयरमैन जैसीराम यादव, सुधीर गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, यश चौधरी, अंशुल, विवेक यादव, उमंग गुप्ता, बृजेश यादव शीलू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed