{"_id":"57d408674f1c1bb461317d5f","slug":"environment-society-and-the-earth-require-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण, समाज और पृथ्वी का संरक्षण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण, समाज और पृथ्वी का संरक्षण जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा नौवीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं को पाठ्य सहगामी क्रियाएं कराई गईं। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण, समाज एवं पृथ्वी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राम मोहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव ही पर्यावरण एवं नारी की पूजा की गई है। पृथ्वी को माता का स्थान दिया गया है। प्रतिभागी छात्राओं में कृष्णा राठौर, अंजली राज, अंजली शाक्य, मान्वी, प्रिया, शगुफी, शांभवी अग्निहोत्री, पूजा, सोनी यादव, नेहा एवं दिव्यांशी एवं बालकों में कृष्णवीर राजावत, दिगंबर, अभिषेक चौहान, आकाश, रुद्र, सुधांशु, आर्यन समेत सभी विद्यार्थियों ने अपनी हिंदी अध्यापिका मीनू मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के रंगों का प्रयोग करते हुए मनभावन रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। रंगोली के माध्यम से भ्रष्टाचार, नारी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, सर्वधर्म सम्भाव, बाल श्रम, बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या आदि ज्वलंत विषय पृथ्वी पर रचनात्मक तरीके से उकेरे गए।
इस अवसर पर प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. ओमेश जादौन, राधा रमण तिवारी, हरविलास, शशांक दुबे, शिवम मित्तल, अनीश शुक्ला, अक्षय दीक्षित एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।