{"_id":"58220fb44f1c1bfb02b38de0","slug":"employees-working-on-a-war-footing-to-issue-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनाने को युद्ध स्तर पर जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनाने को युद्ध स्तर पर जुटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने को युद्ध स्तर पर जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सभी आवेदकों को राशन कार्ड देने के लिए आपूर्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में आवेदकों को जिले में राशन कार्ड नहीं मिले हैं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम सीपी सिंह का कहना है कि सभी आवेदकों को अतिशीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
जिले में लगभग 13.82 लाख राशन कार्ड धारक है। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को नया राशन कार्ड आवेदन करने के बाद भी नहीं मिला है। आए दिन आ रहीं शिकायतों को लेकर जब डीएम ने पिछले दिनों संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई तो उनकी नींद टूटी। मंगलवार को कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर आपूर्ति विभाग के कर्मचारी राशन कार्ड पूरे करते और छांटते हुए नजर आए। इसके चलते पूरे कलक्ट्रेट में चर्चाओं का दौर गरम रहा। डीएम का कहना है कि आपूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक जरूरतमंदों को राशन कार्ड नहीं मिल सके हैं। उन्हें लंबित आवेदनों पर कार्रवाई कर शीघ्र सभी को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।