फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   emapee mein haadasa, ek hee parivaar ke chhah logon kee maut

एमपी में हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Thu, 27 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
emapee mein haadasa, ek hee parivaar ke chhah logon kee maut
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मध्य प्रदेश में देवास के पास बुधवार देर रात हाइवे पर कार और कंटेनर की भिड़ंत में मैनपुुरी के रहने वाले एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर रिश्तेदार शवों को लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव फूलसहाय कुचेला निवासी सतेंद्र सिंह जादौन पत्नी खुशी मां ऊषा देवी, बहन ममता, बहनोई अजय सिंह और चाचा भंवर पाल के साथ मध्य प्रदेश के देवास बीमार चाचा भीष्म सिंह को देखने कार से गए थे। बुधवार रात नयागांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



गाड़ी काटकर निकालने पड़े शव
मध्य प्रदेश में देवास के पास बुधवार देर रात हाइवे पर कार और कंटेनर की भिड़ंत बेहद जबरदस्त थी। जिस कार में मैनपुरी का परिवार था, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों की हालत देखकर मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिसवालों के रौंगटे खड़े हो गए। आलम यह था कि शव इस कदर फंसे हुए थे कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर से कार की बाडी कटवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों के टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोग कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो पता ही नहीं चला कि कितने लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी कटवाकर शवों को निकलवाया तो उनकी संख्या का पता चला। कार में मिले दस्तावेजों और फोन से उनकी शिनाख्त थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव फूलसहाय कुचेला निवासी सतेंद्र सिंह जादौन पत्नी खुशी मां ऊषा देवी, बहन ममता, बहनोई अजय सिंह और चाचा भंवर पाल के रूप में हुई। वे देवास में बीमार चाचा भीष्म सिंह को देखने जा रहे थे। बुधवार रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शवों के पास मिले मोबाइल से रिश्तेदारों से बात कर घटना की जानकारी दी।

नगला फूलसहाय में मचा कोहराम
एमपी में सड़क हादसे में की सूचना मिलने के बाद गांव नगला फूलसहाय में कोहराम मच गया। रिश्तेदार व ग्रामीण शवों को लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए। शव शुक्रवार सुबह तक गांव आने की उम्मीद है।


तीन माह पहले हुई थी शादी
मैनपुरी घटना में मृतक सतेंद्र और खुशी की शादी तीन माह पूर्व 29 जनवरी को हुई थी। विवाह से पहले सतेंद्र ने गांव में कोठी बनवाई थी। पति पत्नी की मौत के बाद घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed