फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Electricity consumers will double bill

विद्युत उपभोक्ताओं पर दोगुना पड़ेगा बिल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन ने होली से पूर्व उपभोक्ताओं को झटका दिया है। कस्बाई क्षेत्रों में फिक्स रीडिंग वाले उपभोक्ताओं से अब लगभग दो गुनी रीडिंग के बिल वसूले जाऐंगे। कार्पोरेशन का यह आदेश से जनपद के 17 हजार उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बाई इलाकों में अधिकांश उपभोक्ताओं के घरों पर या प्रतिष्ठानों पर मीटर नहीं हैं। मीटर हैं और खराब हैं। इसका कारण पावर कार्पोरेशन द्वारा ऐसे कनेक्शनों पर प्रतिमाह वसूली जाने वाली धनराशि निर्धारित यूनिट के हिसाब से थी। कार्पोरेशन अब घरेलू और व्यवसायिक पर यूनिट लगभग दो गुनी कर दी हैं। अब इसी के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कटाएंगे कनेक्शन
पावर कार्पोरेशन के इस आदेश की जानकारी हालांकि अभी उपभोक्ताओं को नहीं है लेकिन उपभोक्ताओं से जब जानकारी चाही तो उनमें आक्रोश दिखा। कुरावली निवासी रणजीत का कहना था कि पहले ही इतना बिल आता था कि जमा करने में परेशानी होती थी। अब दो गुना बिल होने से तो स्थिति और अधिक खराब होगी। दुकानदार रमेश चंद्र का कहना है कि दुकानों में इतनी कमाई भी नहीं है। ऐसे में बिल बढ़ाने से मजबूरन उन्हें कनेक्शन ही कटाना पड़ेगा। पावर कार्पोरेशन को आदेश वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा बिल में अंतर
कनेक्शन का प्रकार     पहले यूनिट और पैसा    अब यूनिट और पैसा
घरेलू                    80        260 रुपये      155          750 रुपये
कॉमर्शियल            104        624 रुपये      260          1900 रुपये
इंडस्ट्रियल            145      1125 रुपये      260          1850 रुपये

नोट- सभी आंकड़े किलोवाट में।  
अब बिना मीटर वाले कनेक्शनों पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई। अभी केवल कस्बा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसमें रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इससे दूर रखा गया है। इसका आदेश मिल गया है।
वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मैनपुरीे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed