फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   eksapresave: shaasan ne maanga kampaniyon ka rikaard

एक्सप्रेसवे: शासन ने मांगा कंपनियों का रिकार्ड

Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
eksapresave: shaasan ne maanga kampaniyon ka rikaard
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर हाोता काम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की जांच को लेकर जिला प्रशासन की सांसें उखड़ी हुई हैं। जिस प्रकार अन्य जिलों में गड़बड़ी निकल रही है उससे यहां भी अनियमितता से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं शासन ने जिले में एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी का खनन करने वाली कंपनियों का रिकार्ड तलब किया है। इसके चलते अधिकारियों ने उक्त रिकार्ड एकत्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में एक्सप्रेस वे की लंबाई 28 किमी है। इसमें अधिकांश क्षेत्र में मिट्टी सड़क की ऊंचाई बढ़ाई गई है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जिले में मिट्टी का खनन हुआ है। इसके बाद भी एक्सप्रेस वे की प्रति किमी लागत सामान्य से तीन गुना होने के कारण उसकी जांच कराने के निर्देश भाजपा सरकार ने दिए हैं। इसी क्रम में शासन स्तर से जिले में मिट्टी के खनन के लिए अधिग्रहीत की गईं कंपनियों का रिकार्ड और उन्हें दिए गए ठेके व अनुमति पत्र आदि के बारे में शासन ने रिकार्ड मांगा है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि उक्त कंपनियों को कब अनुमति दी गई, किस दर से दी गई, कितना उक्त कंपनियों ने खनन किया और कितनी रायल्टी जमा कराई इसका विवरण एकत्रित कर भेजा जाए। शासन से निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि शासन से मांगे गए आंकड़े तत्काल एकत्रित करें। वहीं इस संबंध में डीएम सीपी सिंह का कहना है कि जो जानकारी शासन से मांगी जा रही है वह एकत्रित कर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed