फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ek saath jaleen paanch chitaen to nam hueen aankhen

एक साथ जलीं पांच चिताएं तो नम हुईं आंखें

Fri, 28 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 28 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ek saath jaleen paanch chitaen to nam hueen aankhen
चिताएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मध्यप्रदेश में बुधवार रात को नेशनल हाईवे पर पजेरो और कंटेनर में हुई भिड़ंत में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव फूलसहाय निवासी छह लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह जब शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक साथ पांच शवों का अंतिम संस्कार किया गया तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतक सतेंद्र की मां को दिवंगत पिता के समीप मुखागिभन दी गई। गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव फूलसहाय कुचेला निवासी सतेंद्र सिंह जादौन पत्नी खुशी मां ऊषा देवी के साथ मंगलवार को देवास बीमार चाचा भीष्म सिंह को देखने गए थे। भीलवाड़ा में रह रहे बहनोई अजय सिंह और बहन ममता और चाचा भंवर पाल को साथ लेकर सभी देवास के लिए रवाना हुए थे। बुधवार की रात सभी ने नीमच के समीप एक ढाबा पर खाना खाया। जैसे ही सभी पजेरो में बैठकर कुछ दूर चले थे तभी नेशनल हाईवे पर कंटेनर से भीषण भिडंत में सभी छह लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सभी मृतकों के शव गांव पहुंचे तो घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मृतक भंवरपाल की दिव्यांग पत्नी रानी और तीन पुत्रियां अंजली (16), बिट्टू (16) और श्रद्धा (09) का रो-रोकर बुरा हाल है। सतेंद्र के बहनोई अजयपाल और बहन ममता की मौत के बाद पुत्र हिमांशु और पुत्री शिवानी के सिर से मां बाप का साया हट गया है। शुक्रवार को गांव में गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सतेंद्र की मां ऊषादेवी की चिता दिवंगत पिता के समीप खेत में जलाई गई। अन्य पांच शवों का एक स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
गांव फूलसहाय में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह शव गांव लाए गए। सांत्वना देने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, सुमित चौहान और करहल विधायक सोबरन सिंह गांव पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने फोन पर बताया कि पुत्र की शादी आयोजन के चलते वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। वह जल्द ही गांव आकर मृतक परिवारीजनों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed