{"_id":"575075194f1c1b020910a65f","slug":"eight-teachers-suspended-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरते पर आठ शिक्षक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरते पर आठ शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
11 पदों के लिए 27 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी बीएसए ने आठ शिक्षकों का निलंबित किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान एमडीएम में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित होने की शिकायत मिली थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीएम लोकेश एम ने 20 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इनमें कई शिक्षक स्कूल में समय से उपस्थित नहीं मिले थे। इतना ही नहीं एमडीएम में धांधली मिली थी। इस पर डीएम ने बीएसए को तत्काल उक्त शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। वहीं बीएसए के पद खाली होने के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके चलते इनका निलंबन नहीं किया गया था। निलंबित होने वालों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर की शशि प्रभा, सुनीता कुमारी, नखतपुर के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, सहायक अध्यापक प्रणवीर, रविप्रताप, चौहापुर के दशरथ सिंह, प्राथमिक विद्यालय अजीतगंज की सरोज कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजीतगंज की मिथलेश कुमारी शामिल हैं।