{"_id":"5808c7384f1c1bf36e703fad","slug":"eight-hour-cut-in-half-from-tilmilaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे की कटौती से तिलमिलाया आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे की कटौती से तिलमिलाया आधा शहर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन फर्स्ट क्षेत्र में अंडर ग्राउंड लाइन में हुए फाल्ट से क्षेत्र में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे आधा शहर तिलमिला गया।
गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन फर्स्ट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे टाउन फर्स्ट क्षेत्र के उद्योग धंधों पर भी असर पड़ा। जब उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से जानकारी ली तो पता चला कि क्षेत्र में अंडर ग्राउंड फाल्ट हुआ है। उपकेंद्र कर्मचारियों ने फाल्ट की सूचना अधिशासी अभियंता एके पांडेय को दी। अभियंता ने विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की टीम को फाल्ट तलाश करने भेज दिया। विद्युत विभाग की टीम को आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राधारमण रोड पर अंडर ग्राउंड फाल्ट मिला। फाल्ट को सही करने के बाद शाम चार बजे से क्षेत्र की आपूर्ति चालू कर दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अंडर ग्राउंड फाल्ट होेने से टाउन फर्स्ट क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही है। विभाग की टीमों ने फाल्ट को सही करके आपूर्ति सुचारु करा दी है।