{"_id":"57d7f9a34f1c1b193bd481ca","slug":"eid-mubarak-happy-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मुबारक, मुबारक हो ईद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मुबारक, मुबारक हो ईद...
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ईद उल अजहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में ईद उल अजहा का त्योहार मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर वतन की सलामती की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी कर इब्राहीम अलैह सलाम की सुन्नत अदा की गई।
मंगलवार सुबह से ही शहर की ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग घरों से निकल पड़े। शहर के हर मार्ग पर नमाजी दिखाई पड़ रहे थे। ईदगाह पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी ने नमाज अदा कराई। खानकाहे रशीदिया में पेशे इमाम मौलाना मोहम्मद अहमद नईमी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर पेशे इमाम ने मिलजुल कर ईद मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुर्बानी कराने वाले शख्स पर जहन्नुम की आग हराम है। कुर्बानी बकरीद के दिन से लेकर तीन दिन तक कर सकते हैं। बकरीद इस्लाम धर्म में सबसे बड़ा त्योहार है। खानकाहे रशीदिया में मौलाना मोहम्मद अहमद नईमी ने बकरीद की बधाई देते हुए आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने पर जोर दिया।
ईदगाह पर नमाज अदा करके लौट रहे नमाजियों को आगरा रोड पुलिस चौकी पर डीएम पीसी गुप्ता, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम सूर्यमणिलाल, एएसपी स्वामीनाथ आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर चाट-पकौड़ी और खेल खिलौने की दुकानें लगाई गईं थीं। गोला बाजार एवं सिकंदरपुर में कुर्बानी दी गई। हिंदू भाइयों ने मुसलमान भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकदबाद दी।
विज्ञापन
पंडाल लगाकर नेताओं ने दी ईद की बधाई
मैनपुरी। आगरा रोड पर प्रमुख राजनीति दलों केे नेताआें ने पंडाल लगाकर नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद दी। संासद तेज प्रताप यादव ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। नगर पालिका की ओर से लगाए गए पंडाल में ईओ और सभासद मुस्लिम भाइयों को बकरीद की बधाई दे रहे थे। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, अरुण गुप्ता, अधिशासी अधिकारी रामपाल बधाई दे रहे थे।
एक पंडाल में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह यादव, सुजान सिंह यादव, राजेश खटीक, नृप चौधरी, बलराम यादव आदि ने बकरीद को बधाई दी। वहीं दूसरे पंडाल में विधायक सदर राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष खुमान वर्मा, सुखवीर सिंह, राजेंद्र सिंह श्रीवास्तव, अवनेंद्र यादव आदि मुबारकबाद दे रहे थे। बसपा पंडाल में मंडल कोआर्डिनेटर दीपक पेंटर, जिलाध्यक्ष एसपी सिंह राणा, श्रीकृष्ण मौर्य, सुनील कुमार, महाराज सिंह शाक्य ने मुबारकबाद दी। कांग्रेस के पंडाल में जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, इकरार इलाही, फैयाज अहमद सिद्दीकी आदि ने बधाई दी।