फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Each team cheated Muslims: Haji Arshan

हर दल ने मुसलमानों को ठगा: हाजी अरशान

Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Each team cheated Muslims: Haji Arshan
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पार्टी कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने गैर कांग्रेसी दलों पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगाए। वहीं मुसलमानों को कांग्रेस की मुस्लिम हितैषी नीतियों की जानकारी देने के लिए अभियान चलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अरशान खान ने कहा कि हर दल ने मुसलमानों को ठगा है। सत्ता में भागीदारी के नाम पर धोखा दिया है। सपा तो यादव और बसपा केवल दलितों की बात करती है। कांग्रेस ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के हिताें की बात करके विकास को बढ़ावा दिया है। भाजपा केवल दंगे कराकर सत्ता हासिल करने में माहिर है। कार्यकर्ताओं को मुसलमानों के बीच जाकर अभियान चलाकर कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल को पार्टी के साथ करना होगा। विभाग के जिला अध्यक्ष फैयाज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मैनपुरी में भी हालात ऐसे ही हैं। प्रदेश की तरह जिले में भी अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर जमील पठान, आबिद खां, फरीद अली, अली दराज, सरफराज अहमद सिद्दीकी, रफीक अहमद, मतीन अहमद सिद्दीकी, अनवार अली, सुलेमान खां, धीरज श्रीवास्तव, डा. उमेश टिंगल, विनोद शर्मा, प्रमोद पाल, शशी भूषण आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैराशूट प्रत्याशियों से इस बार बचेगी कांग्रेस
 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अरशान खान ने कहा कांग्रेस इस बार पैराशूट नेताओं से दूरी बनाएगी। विधानसभा चुनाव में स्थानीय नेताओं को ही टिकट में वरीयता दी जाएगी। समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की राय पर अमल किया जाएगा। 
कांग्रेस जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा-बसपा ने मुसलमानों को धोखा दिया है। मुसलमानों के वोेट से उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई सपा ही मुसलमानों की सबसे बड़ी विरोधी है। अबकी बार प्रदेश में मुसलमानों की पसंद कांग्रेस ही बनेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रदेश सरकार उर्दू को दूसरी राष्ट्र भाषा घोषित नहीं कर रही है। उन्होेंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार हर थाने में एक मुसलमान दरोगा की नियुक्ति भी नहीं की है। 

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों ही मुसलमानों के वोट तो लेती हैं मगर उनके हित में कार्य नहीं करती हैं। इसके चलते मुसलमान उनका असली चेहरा पहचान गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed