फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Due to the encroachment of logging drains made

नालों पर हुआ अतिक्रमण बना जलभराव का कारण

Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the encroachment of logging drains made
नालों पर हुआ अतिक्रमण बना जलभराव का कारण - फोटो : अमर उजाला
पालिका प्रशासन नाला सफाई के लाख दावे करे, लेकिन तीन दिन की बारिश ने हकीकत की पोल खोलकर कर रख दी है। लगातार नाले चोक होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। लोगों ने नालों के ऊपर अतिक्रमण कर खोखे, दुकानें आदि बना लिए हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए शहर में 73 नाले बनाए गए हैं। इसकी सफाई पर प्रति वर्ष नगरपालिका लाखों रुपया खर्च करती है। बावजूद इसके शहर में जलभराव हो रहा है। तीन दिन हुई बारिश ने पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। नालों की ठीक से सफाई नहीं हुई है, जिससे शहर के सभी नाले चोक पड़े हैं। नालों की सफाई अतिक्रमण के कारण नहीं हो पाई है। नालों को पाटकर लोगों ने दुकान, खोखे, तख्त और मकान तक  बना दिए हैं, जिससे जेसीबी नालों की सफाई नहीं कर पाती। नालों के अंदर कचरा, पालीथिन, सिल्ट आदि भरी रहती है, जिसके चलते यह चोक हो जाते हैं और बरसात में जलभराव का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते यह कागजों में ही सिमट जाता है। नगर के स्टेशन रोड से जाने वाले नाले के ऊपर झोपड़ी बनी है। कचहरी रोड से गुजर रहे नाले पर दुकानें और खोखे भी रखे हुए हैं। जबकि यह नाला कुछ मोहल्लों से होता हुआ इशन नदी में जाकर मिलता है। इसके चलते सफाई कर्मचारी नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं कर पाते हैं। यह स्थिति शहर आगरा रोड, ज्योंति रोड आदि स्थानों पर बने नालों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया गया। अभियान के बाद लोग फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। इस बार नोटिस दिए गए हैं। शीघ्र ही उक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल यादव, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed