फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Due to change in weather heart pain and shortness of breath is increasing three patients died

सर्दी का सितम: फूल रहीं सांसें, दिल में दर्द...तीन लोगों ने तोड़ दिया दम, एक बच्चे की भी गई जान

Wed, 22 Jan 2025 04:15 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 04:15 PM IST
सार

ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के घंटाघर चौराहा निवासी सफाई नायक को मंगलवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Due to change in weather heart pain and shortness of breath is increasing three patients died
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

विस्तार

मैनपुरी में सर्दी का प्रकोप पिछले तीन दिन से भले ही कम हो गया है। मगर, जिले में हार्ट अटैक और अस्थमा के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में नगर पालिका में तैनात सफाई नायक सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है, बच्चे को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। एक अन्य महिला, जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ा, उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन


बुधवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के घंटाघर चौराहा निवासी सुशील सरगम (55) नगर पालिका में सफाई नायक के रूप में तैनात थे। मंगलवार की रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुशील सरगम की मौत के चलते नगर पालिका में शोकसभा का आयोजन ईओ बुद्धिप्रकाश की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी गोविंद (18 दिन) पुत्र सुनील को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका कस्बा औंछा के एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी चमेली देवी (80) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। मंगलवार को परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि अस्पताल में भर्ती जिन दो मरीजों की मौत हुई है उन्हें अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed