{"_id":"57ab2ed64f1c1be15bee505f","slug":"down-on-perpetrators-of-the-august-campaign-ksegi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त अभियान से कसेगी अपराधियों पर लगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त अभियान से कसेगी अपराधियों पर लगाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार से अगस्त अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अपराधियों की धरपकड़ शुरू होगी। ताकि लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए बुधवार को एसओ कोतवाली ने सभी चौकी इंचार्ज के अलावा अन्य स्टाफ की बैठक ली। इसमें अभियान की जानकारी सभी को दी गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से जिले में अपराध की बाढ़ आ गई है। दोहरे हत्या कांड से लेकर लूटपाट, छिनैती और चोरी सभी में बढ़ोतरी हुई है। इनमें से अधिकांश वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की खराब होती छवि से चिंतित विभागीय अधिकारियों ने अब गुरुवार से जिले भर में अगस्त अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत अब थानावार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसमें पूर्व में हुई वारदातों का खुलासा करने के अलावा, वांछित अपराधियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करना, हिस्ट्रीशीट खोलना एवं निरोधात्मक कार्रवाई करना शामिल है। इस संबंध में एसओ कोतवाली शशिकांत सिंह ने सभी चौकी इंचार्ज एवं थाने के अन्य स्टाफ के साथ बैठक की।