{"_id":"583f11ba4f1c1b0e1ede6e4b","slug":"dominated-the-second-day-blanket-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी छाई रही कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी छाई रही कोहरे की चादर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी छाई रही कोहरे की चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का कहर दूसरे दिन यानी बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर तक घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पूरे शहर को कोहरे ने अपनी चादर में ढक लिया। दोपहर बाद धूप निकली वह भी धीमी फिर थोड़ी राहत मिली।
मंगलवार देर शाम से ही घना कोहरा छाने लगा। रात दस बजे हाल ये हो गया कि पांच मीटर की दूरी पर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। घना कोहरा होने से वाहन चालकों ने सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए। बुधवार सुबह हालत और खराब हो गए। कोहरे के बीच ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह जीटी रोड पर पूरी तरह से यातायात ठप रहा। बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए। शहर में वाहनों को कोहरे की बीच दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी। मंगलवार को 12 डिग्री न्यूनतम तापमान था, वहीं बुधवार को यह 14 डिग्री रहा, लेकिन कोहरा मंगलवार से अधिक रहा। कोहरे के बीच ठंड भी बढ़ गई है। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने रहे। ठंड और सर्द हवाओं से राहत पाने के लिए स्कूल, कालेज आदि जाने वाले विद्यार्थी खुद को गर्म ऊनी कपड़ों से ढके हुए नजर आए। कई स्थानों पर अलाव जलाए गए।